
उदित वाणी, चाईबासा : हाल ही में संपन्न हुए नगर पालिका चुनाव के बाद चाईबासा नगर परिषद के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने शनिवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली. सदर अनुमंडल कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त चंदन कुमार ने नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष तथा 21 वार्डों के पार्षदों को शपथ दिलाई.
शपथ ग्रहण के साथ ही नगर परिषद के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने अपने-अपने पद की जिम्मेदारी संभाल ली.
इस दौरान सभी जनप्रतिनिधियों ने नगर के विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया.
कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, नगर परिषद के कर्मचारी और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे.
See also Jamshedpur: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने लखनऊ प्लांट के यूनियन पदाधिकारियों का किया सम्मान
Advertisement
<

