
उदित वाणी रांची: आज झारखंड विधानसभा बजट सत्र के शुरू होने से पहले सत्ता पक्ष ने विधानसभा के मुख्य द्वार पर एलपीजी किल्लत को लेकर प्रदर्शन किया । जिसमे पूर्वी सिंहभूम से जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी और पोटका विधायक संजीब सरदार भी शामिल हुए और जम कर केंद्र की मोदी सरकार का विरोध किया.मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा की देश में रसोई गैस की किल्लत को खत्म करना होगा और आम जनता को गैस उपलब्ध कराना होगा।आम जनता को गैस सिलेंडर के लिए भटकना पड़ रहा है.उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी की नीतियां “खाने को और, दिखाने को और” वाली हैं और जनता को सिर्फ जुमले सुनाए जा रहे हैं.
विधायक संजीब सरदार ने कहा की रसोई गैस की कमी के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. घरों में चूल्हे ठंडे पड़ने की नौबत आ गई है लेकिन मोदी सरकार मोन है..

