
उदित वाणी रांची: रमज़ान के पवित्र महीने के अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग की ओर से कांग्रेस भवन, रांची में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, मंत्रियों और कई गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्थायी आमंत्रित सदस्य एवं झारखंड प्रभारी के. राजू, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की और शहजादा अनवर शामिल हुए।
इसके अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा कोटे से मंत्री हफीजुल हसन अंसारी, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी तथा कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।
इफ्तार पार्टी के दौरान सभी नेताओं ने आपसी भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश दिया। इस मौके पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

