
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्रांतर्गत मरीन ड्राइव सड़क पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे पुलिस की मुस्तैदी से बड़ा हादसा टल गया. भुईयांडीह के चार युवकों ने एक युवक के साथ जमकर मारपीट की कोशिश की, लेकिन पुलिस की दहशत से तीन आरोपी फरार हो गए.
पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने एक आरोपी अविनाश कुमार को दबोच लिया और पूछताछ के लिए थाने ले गई. इस दौरान मारपीट का शिकार हो रहा युवक भी मौका पाकर भाग निकला. साकची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पीड़ित की पहचान और मारपीट की वजह का खुलासा जांच के बाद ही होगा.
Advertisement
<

